Friday, April 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: पीपीपी मॉडल के तहत अत्यधिक रोडवेज बस स्टेशन का होगा विकास

बुलंदशहर: पीपीपी मॉडल के तहत अत्यधिक रोडवेज बस स्टेशन का होगा विकास


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कैबिनेट की बैठक में सदर तहसील के निकट रोडवेज बस अड्डे को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है। यह बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में की गई। पीपीपी मॉडल पर विकसित होने वाला बस अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। रोडवेज बस स्टेशन के विकास से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
आपको बता दें कि सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि 7 अप्रैल को आयोजित कैबिनेट बैठक में उनके प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है और कहा है कि इस मॉडल से बस अड्डे की सूरत बदल जाएगी। डिजाइन बिल्ड फाइनेंस ऑपरेटर और ट्रांसफर मॉडल के तहत में बस अड्डे का कायाकल्प किया जाएगा। विकासकर्ता कंपनियों को परिवहन निगम के साथ अनुबंध करना होगा। परिवहन विभाग के राज्यमंत्री ने सदर विधायक प्रदीप चौधरी को पत्र भेजकर इस संबंध में जानकारी दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments