बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में क्षय रोग (टीबी) की समय रहते पहचान और प्रभावी उपचार के उद्देश्य से 11 फरवरी 2026 तक सघन टीबी रोग खोज अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत संभावित टीबी रोगियों की आधुनिक एक्सरे मशीन से निःशुल्क जांच की जाएगी, ताकि बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही पहचान कर इलाज शुरू किया जा सके।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हेमंत रस्तोगी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष जांच शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी को दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण हों, तो वे शिविर में पहुंचकर जांच अवश्य कराएं। शिविरों का कार्यक्रम 02 फरवरी वैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 04 फरवरी धरपा पीएचसी, 06 फरवरी मालागढ़ पीएचसी, 09 फरवरी तौली पीएचसी, 11 फरवरी कसेर कलां पीएचसी पर लगेगा।
बुलंदशहर: 11 फरवरी तक चलेगा सघन टीबी रोग खोज अभियान, एक्सरे से होगी जांच
RELATED ARTICLES



