बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की जिला कारागार में बंद कैदी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बंदी की मौत से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
आपको बता दें कि गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र के गांव चिटहैरा के रहने वाले 32 वर्षीय मैजुद्दीन 3 मार्च 2026 को हुए सड़क हादसे के मामले में जेल में बंद था। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वह अन्य बंदियों के साथ जेल गार्डन में काम कर रहा था। तभी अचानक उसे सीने में दर्द उठा जिसके बाद उसे जेल के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद मैजुद्दीन को कुछ आराम मिला। दोपहर के समय मैजुद्दीन की हालात फिर से बिगड़ गई जिसके बाद उसे बुलंदशहर के लिए रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी के मौत की सूचना परिजनों को दी गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। प्रथम दृश्यता मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




