बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अंबेडकर पार्क में रविवार को काशीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान काशीराम के जीवन को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सभी ने अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।