Sunday, April 5, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल, उपमहानिरीक्षक व एसएसपी ने की...

बुलंदशहर: सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल, उपमहानिरीक्षक व एसएसपी ने की अहम गोष्ठी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात उत्तर प्रदेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने संयुक्त रूप से की।
गोष्ठी में एसपी सिटी, सीओ यातायात, NHAI व PWD के अधिकारी, परिवहन विभाग तथा चिकित्सा विभाग की टीम शामिल रही। बैठक में सड़क हादसों के बढ़ते मामलों पर गंभीर चिंता जताई गई और सभी विभागों को समन्वय के साथ ठोस एक्शन प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ब्लैक स्पॉट्स का चिन्हांकन, ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई, हाईवे पर रिफ्लेक्टिव साइनज और कट्स की मरम्मत, अस्पतालों में गोल्डन आवर के तहत तेजी से इलाज सुनिश्चित करने तथा भारी वाहनों की मनमानी रोकने जैसे कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments