बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव फतेहाबाद में एक निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर में बुधवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में उसने कोल्ड स्टोर के अंदर विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल इस आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से कोल्ड स्टोर के अंदर रखा सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।
बुलंदशहर: निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर में भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
RELATED ARTICLES



