बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर नगर के विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद की मासिक बोर्ड बैठक आगामी सोमवार, 29 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में नगर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ पुराने लंबित प्रस्तावों और नए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सदस्यों की सहमति ली जाएगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि बैठक का आयोजन पालिका सभागार में किया जाएगा। बैठक को लेकर सभी आवश्यक प्रस्ताव पहले ही तैयार कर लिए गए हैं। बोर्ड की सहमति मिलने के बाद संबंधित विकास कार्यों को शीघ्र ही धरातल पर उतार दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि बैठक में सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित नगर की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे। नगरवासियों को उम्मीद है कि इस बैठक के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी और लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान होगा।
बुलंदशहर: नगर पालिका की मासिक बोर्ड बैठक 29 दिसंबर को
RELATED ARTICLES



