बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की बेटी नबीया परवेज ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में ऑल इंडिया 29वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया। अपनी इस बड़ी सफलता के बाद जब नबीया अपने पैतृक गांव दरियापुर पहुंचीं तो गांव में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया और फूलों की वर्षा कर बेटी की इस उपलब्धि का सम्मान किया।
आपको बता दें कि नबीया ने शुरू से लेकर पूरी पढ़ाई दिल्ली में की और वहीं रहकर उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी की। कड़ी मेहनत, संघर्ष और लगन के दम पर नबीया ने यह मुकाम हासिल किया और आईएएस बनने का सपना पूरा किया। नबीया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और लगातार मेहनत की बदौलत ही यह सफलता मिल पाई है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर लक्ष्य तय करके ईमानदारी से मेहनत की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। गांव में नबीया के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
बुलंदशहर: आईएएस बनने के बाद नबीया पहुंची पैतृक गांव, लोगों ने किया जोरदार स्वागत
RELATED ARTICLES



