बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में बुलन्दशहर पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। माह नवम्बर में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद बुलन्दशहर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जनपद के विभिन्न थाने क्रमशः कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, औरंगाबाद, गुलावठी, चोला, स्याना, नरसेना, बीबीनगर, अरनिया, जहांगीरपुर, शिकारपुर, पहासू, अहमदगढ़, सलेमपुर, अनूपशहर, अहार, छतारी, नरौरा, रामघाट शीर्ष रैंक पर रहे हैं तथा शेष थानों पर अपेक्षित सुधार के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को 11 दिसंबर 2025 को IGRS सैल के पुलिसकर्मियों को महत्वूपर्ण योगदान देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
बुलंदशहर पुलिस IGRS में प्रदेश में प्रथम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
RELATED ARTICLES



