Wednesday, June 25, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर पुलिस द्वारा 156 अभियोगो में 192 आरोपियों को दिलवाई सजा

बुलंदशहर पुलिस द्वारा 156 अभियोगो में 192 आरोपियों को दिलवाई सजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के क्रम में बुलंदशहर पुलिस द्वारा 156 अभियोगो में 192 अभियुक्तों को सजा दिलवाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। न्यायालयों में लम्बित चल रहे अभियोगो में प्रभावी पैरवी कर शीघ्र निस्तारण करायें जाने हेतु 01 जुलाई 2023 से पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, लखनऊ द्वारा चलाये गये अभियान (ऑपरेशन कन्विक्शन) के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर, के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, के निकट पर्यवेक्षण में अभियोगों को चिन्हित कर मॉनीटरिंग सैल, अभियोजन शाखा, कोर्ट मोहर्रिर व कोर्ट पैरोकार व न्यायालयों में नियुक्त विशेष लोक अभियोजक, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अभियोजन अधिकारी व सहायक अभियोजन अधिकारी के कठिन परिश्रम एवं प्रभावी पैरवी के चलते माह मई 2025 में न्यायालय में विचाराधीन अभियोगो में से 156 अभियोगो के 192 अभियुक्तगणो को सजा करायी गयी है। 07 अभियोगों में 10 अभियुक्तगणों को आजीवन कारावास तथा गैंगस्टर एक्ट के 07 अभियोगों में 08 अभियुक्तगणों को 02-02 वर्ष की सजा जुर्माना कराया गया है। 01 अभियोग में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही में न्यायालय गैंगस्टर एक्ट द्वारा जिलाधिकारी महोदय के सम्पत्ति जप्तीकरण की कार्यवाही की पुष्टी की गयी है। उक्त अभियोगो में से 07 अभियोगों में 08 अभियुक्तगणों को 10 वर्ष से अधिक सजा एवं अर्थदंड से दंडित कराया गया है तथा अन्य विचाराधीन 134 अभियोगो मे 166 अभियुक्तगणो को 10 वर्ष से कम की सजा विभिन्न माननीय न्यायालयो से करायी गयी है। अब तक जनपद में ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत माह मई 2025 में सबसे अधिक 156 विचाराधीन अभियोगो मे सजा करायी गयी है एवं जनपद में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ऑपरेशन कन्विक्शन में कठिन परिश्रम व प्रभावी पैरवी में जिन अधिकारी / कर्मचारीगणो के द्वारा सबसे अच्छा कार्य किया गया है उनमें मॉनीरिंग सैल के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह, उ0नि0 निरंकार त्यागी, है०का) सुधीर कुमार, है0का0 अंकुर दीक्षित, है०का० संदीप कुमार, का0 कुलदीप चौधरी, का0 जय प्रकाश, म0का0 नीशू रानी व अभियोजन शाखा से कोर्ट मोहर्रिर का0 विकाश पंवार, है०का0 नीरज कुमार, है०का० कमल हसन, का0 निशांत कुमार, है०का० सचिन कुमार, का० अजीत कुमार तथा न्यायालयों में थानों से नियुक्त कोर्ट पैरोकार जिनमें का0 जितेन्द्र कुमार थाना खुर्जा नगर, है0का0 प्रवीन कुमार थाना सलेमपुर, का0 राजेश थाना डिबाई, का0 अरूण कुमार थाना कोतवाली नगर, का0 गौरव कुमार थाना कोतवाली देहात, है०का० दीपक त्यागी थाना सिकन्द्राबाद, है०का0 आनन्द कुमार थाना जहाँगीराबाद को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया है तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। अभियोजन शाखा की तरफ से जिनके द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन में कठिन परिश्रम व प्रभावी पैरवी कर सबसे अच्छा कार्य किया गया है उनमें योगेश कुमार वर्मा विशेष लोक अभियोजक, आशुतोष कुमार सिंह सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता, अरविन्द शर्मा विशेष लोक अभियोजक, संघमित्रा विशेष लोक अभियोजक, मृत्युंजय सिंह अभियोजन अधिकारी, अखिलेश मिश्रा सहायक अभियोजन अधिकारी, बबली तौमर सहायक अभियोजन अधिकारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments