Sunday, March 22, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरबुलंदशहर: मजदूरी हड़पने के मामले में हापुड़ में तैनात पुलिसकर्मी पर मुकदमा

बुलंदशहर: मजदूरी हड़पने के मामले में हापुड़ में तैनात पुलिसकर्मी पर मुकदमा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव खाद मोहन नगर निवासी किरनचंद्र पुत्र अमरनाथ ने हापुड़ जिले में तैनात सिपाही ओमवीर पर थाना औरंगाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्यवाही पीड़ित मिस्त्री की मजदूरी हड़पने और जान से मारने की धमकी देने पर की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि पीड़ित मिस्त्री ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह पेशे से चिनाई मिस्त्री है और ठेका लेकर चिनाई का कार्य करता है। पीड़ित मिस्त्री किरनचंद्र का कहना है कि थाना औरंगाबाद के गांव बादशाहपुर पसौली लखावटी निवासी सिपाही ओमवीर पुत्र तुलसीराम के चिनाई का ठेका 1.40 लाख रूपए में लिया था। पीड़ित मिस्त्री ने आरोपी सिपाही ओमवीर का ठेके का कार्य समय से पूरा कर दिया था। आरोपी सिपाही ने 1.40 लाख रूपए में से केवल 85 हजार रूपए पीड़ित मिस्त्री को दिए। बाकी पैसे बाद में देने को कहा। इसके बाद आरोपी सिपाही ओमवीर ने आठ हजार रूपए का चिनाई का कार्य अलग से ओर कराया। आरोपी सिपाही पर पीड़ित मिस्त्री का 63 हजार रूपए बकाया रह गया था। इसके बाद आरोपी सिपाही ओमवीर ने पीड़ित की बुलेट मोटरसाइकिल 35 हजार रूपए में खरीद ली और उसका पैसा भी नहीं दिया जिसे आरोपी सिपाही ओमवीर ने पीड़ित मिस्त्री को बाद में देने के लिए कहा। पीड़ित मिस्त्री ने आरोपी सिपाही ओमवीर के दिए समय पर अपने पैसों का तकादा किया। तो आरोपी सिपाही ओमवीर पैसे देने में टाल-मटोल करता रहा। पीड़ित गांव के ही अमरजीत पुत्र रेवती के साथ चिनाई का कार्य करता है। जो 28 जनवरी 2026 को आरोपी सिपाही ओमवीर के घर पर गए किंतु आरोपी सिपाही घर पर नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित 29 जनवरी 2026 को अपनी लेवर को लेकर आरोपी सिपाही ओमवीर के घर पर गया जहां उसने आरोपी सिपाही ओमवीर से अपने काम के 63 हजार रूपए व बुलेट मोटरसाइकिल के 35 हजार रूपए मांगे। तो आरोपी सिपाही ओमवीर ने पीड़ित मिस्त्री के साथ गाली-गलौच करते हुए घर से निकाल दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी सिपाही ओमवीर हापुड़ जिले में तैनात है। इसके बाद पीड़ित मिस्त्री बुलंदशहर एसएसपी ऑफिस पहुंचा जहां उसने शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में औरंगाबाद थाने में आरोपी सिपाही ओमवीर पुत्र तुलसीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments