बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस परीक्षा में 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
आपको बता दें कि 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली होमगार्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार इन सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा केंद्रों का लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी और सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
बुलंदशहर: होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज, 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
RELATED ARTICLES



