Thursday, April 2, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को मिलेगा 90 दिन का रोजगार, मनरेगा बनाएगा...

बुलंदशहर: प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को मिलेगा 90 दिन का रोजगार, मनरेगा बनाएगा जॉब कार्ड


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बुलंदशहर जिले में चयनित 15,301 लाभार्थियों के जॉब कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें मनरेगा के तहत 90 दिन का रोजगार भी मिलेगा। इस पूरे कार्य की जिम्मेदारी मनरेगा विभाग को सौंपी गई है। आवास योजना में अब जॉब कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के साथ रोजगार उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके तहत सभी लाभार्थियों के जॉब कार्ड तेजी से बनाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें मनरेगा के तहत मजदूरी का लाभ मिल सके।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को मकान की सौगात के साथ मनरेगा से 90 दिन का रोजगार दिया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी लाभार्थियों के जॉब कार्ड बनवाए जा रहे हैं।
वहीं मनरेगा डीसी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि जॉब कार्ड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है और मार्च महीने तक शत-प्रतिशत जॉब कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments