बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के 180 परिषदीय स्कूलों में चहारदीवारी बनाई जाएगी। चहारदीवारी के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है और राशि की मांग कर ली गई है। राशि मिलते ही स्कूलों में चहारदीवारी का निर्माण शुरू हो जाएगा।
आपको बता दें कि बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिले में 1862 परिषदीय स्कूलों में से 180 स्कूल ऐसे हैं जिनमें चहारदीवारी ही नहीं है। धनराशि मिलने के बाद स्कूल में चहारदीवारी के साथ गेट भी बनाया जाएगा। शासन से ही चहारदीवारी के निर्माण की राशि तय की जाएगी। कार्य की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों को भी सौंपी जा सकती है।
बुलंदशहर: 180 स्कूलों में चहारदीवारी के निर्माण के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
RELATED ARTICLES



