बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के खुर्जा रोड स्थित नहर के पास अतिथि रेसिडेंसी पर पुलिस ने छापा मारा कार्यवाही की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेसिडेंसी की आड़ में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो अतिथि रेसिडेंसी के कमरों में कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने अतिथि रेसिडेंसी को तत्काल सील कर दिया है। साथ ही रेसिडेंसी के संचालक को भी हिरासत में लेकर उससे पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बुलंदशहर: अतिथि रेसिडेंसी में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़, होटल सील
RELATED ARTICLES



