बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव रामबांस पंचगाई निवासी अजय कुमार का चयन श्रीलंका में आयोजित इंटरनेशनल क्लब क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ हैं। इस प्रतियोगिता में अजय कुमाप भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आपको बता दें कि 13 से 17 नवंबर के बीच श्रीलंका के कोलंबो में अंतराष्ट्रीय पैरा क्रिकेट क्लब चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होने जा रहा हैं। इसमें 20 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया हैं जिनमें अजय कुमार का नाम भी शामिल हैं। इस खबर से ग्रामीणों व परिजनों में खुशी की लहर हैं। जानकारी के अनुसार, अजय कुमार एक पैर से दिव्यांग हैं और उन्होंने एनआरईसी कॉलेज से बीए की पढाई की हैं। पढाई के साथ ही उनकी रुचि क्रिकट की तरफ बढी और उन्होंने इस खेल में अपनी पहचान बनाने का फैसला किया। अजय कुमार का कहना है कि वह पूर मेहनत और लगन से इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
श्रीलंका में होने जा रही इंटरनेशनल क्लब क्रिकेट चैंपियनशिप में बुलंदशहर निवासी का हुआ चयन
RELATED ARTICLES