Monday, August 11, 2025
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबुलंदशहर निवासी चाचा-भतीजे पर बेटी को अगवा कर ले जाने का लगाया...

बुलंदशहर निवासी चाचा-भतीजे पर बेटी को अगवा कर ले जाने का लगाया आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुलंदशहर के मोहल्ला साटा निवासी युवक पर बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि बुलंदशहर के मोहल्ला साटा निवासी दीपू पंडित व उसका भतीजा विशाल शर्मा एक अगस्त की रात अवैध हथियारों से लैस होकर महिला के घर में घुस गए। महिला द्वारा पूछने पर उन्होंने उनकी पुत्री को अपने साथ ले जाने के लिए कहने लगे। महिला द्वारा शोर मचाने पर उसके बेटे, गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मामले में एसएसपी के आदेश पर चाचा और भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments