Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरबुलंदशहर: आवारा पशुओं के आतंक से फसलें हो रही बर्बाद, किसान परेशान

बुलंदशहर: आवारा पशुओं के आतंक से फसलें हो रही बर्बाद, किसान परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र अंतर्गत गांव चित्सोना अलीपुर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खेतों में घूम रहे आवारा पशुओं के झुंड किसानों की फसलों को खां रहे हैं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में बर्बाद हो रही है।
किसानों का कहना है कि रात के समय पशुओं के झुंड खेतों में घुस जाते हैं और गेहूं, सरसों सहित अन्य खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई किसानों की तो पूरी फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच चुकी है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments