Saturday, March 21, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, डीएम-एसएसपी ने...

बुलंदशहर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, डीएम-एसएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर निगरानी तक के व्यापक इंतजाम किए गए। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया तथा कक्ष निरीक्षकों की तैनाती का भी निरीक्षण किया। साथ ही यह सुनिश्चित कराया गया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जाए।
प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के बाहर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
जिला प्रशासन की सतर्कता और पुख्ता व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा पूरे जनपद में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments