बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव नहचोली में चाचा और भतीजे के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने आनन-फानन में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चाचा-भतीजे में किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात कहासुनी हो गई। देखते-देखते कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों में लाठी-डंडे चलने लगे जिससे भतीजा बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बुलंदशहर: चाचा-भतीजे में जमकर मारपीट, भतीजा घायल
RELATED ARTICLES



