Friday, April 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: नुमाइश में हूटर बजाती स्कॉर्पियो का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा...

बुलंदशहर: नुमाइश में हूटर बजाती स्कॉर्पियो का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 11,000 रूपए का चालान


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की चर्चित नुमाइश में एक स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध हूटर बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर हूटर बजाते हुए नुमाइश क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिससे आम लोगों में असुविधा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वीडियो नुमाइश परिसर के अंदर का बताया जा रहा है, जहां भारी भीड़ के बीच इस तरह का कृत्य किया गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद यह देखते ही देखते वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही बुलंदशहर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और वायरल वीडियो के आधार पर स्कॉर्पियो गाड़ी की पहचान कर ली। पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गाड़ी का 11 हजार रूपए का चालान कर दिया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments