Thursday, March 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद

बुलंदशहर: 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में 30 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी इसके लिए तैयारी कर ली गई हैं। गेहूं की खरीद के लिए सभी सात तहसीलों पर केंद्र खोले गए हैं। किसानों से समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि इस समय फसल की कटाई शुरू हो गई है। जिले में करीब दो लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। किसानों ने फसल कटाई की तैयारी के साथ मजदूरों को भी कटाई समेत अन्य काम का ठेका दे दिया है। अप्रैल माह में फसल की कटाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार 115 केंद्रों का आवंटन तीन खरीद एजेंसियों को किया गया है। सभी केंद्र प्रभारियों को क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, झरना, बोरा आदि की व्यवस्था सोमवार तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है। गेहूं खरीद 30 मार्च से शुरू होगी। इस वार न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि हुई है। किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in या मोबाइल एप यूपी किसान मित्र के माध्यम से किया जा सकता है। पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से ही गेहूं की खरीद की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बिना पंजीकरण किसी भी किसान का क्रय केंद्र पर गेहूं नहीं खरीदा जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments