Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबुलंदशहर में सांडों का आतंक: आवारा सांडों के झुंड ने युवक पर...

बुलंदशहर में सांडों का आतंक: आवारा सांडों के झुंड ने युवक पर किया हमला, हालत गंभीर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के जटिया पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर आवारा सांडों के झुंड ने एक युवक पर अचानक हमला कर दिया। सांडों के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक आवारा सांड बाइक सवार युवकों को जमीन पर गिराकर उसे बेरहमी से घायल कर दिया तथा पास से गुजर रहे बाइक सवारों के पीछे भी ये सांड दौड़ पड़े जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments