बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव बंचावली क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि प्राधिकरण की टीम ने चोला चौकी से आगे बुलंदशहर-जेवर मार्ग पर लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। इसके साथ ही गांव बंचावली-झाझर रोड पर कोल्ड स्टोर से पहले दाईं ओर करीब 8 बीघा भूमि पर बसाई जा रही दूसरी अवैध कॉलोनी पर भी सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से अंजाम दिया गया। जेसीबी मशीनों से सड़कों, प्लॉटिंग और निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण न किया जाए। साथ ही लोगों से अपील की कि अवैध कॉलोनियों में भूखंड खरीदने-बेचने से बचें। अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
बुलंदशहर-जेवर मार्ग पर चला बुलडोजर: 18 बीघा में बस रही दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
RELATED ARTICLES



