बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में एक पिता को शिकायत करना भारी पड़ गया। दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। व्यक्ति को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
आपको बता दें कि पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि कुछ दबंगों द्वारा उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई थी जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद दबंगों ने शनिवार की रात पीड़ित को जमकर पीटा जिससे पीड़ित के सिर में चोट आई है। पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पर दबंगों ने पिता को पीटा
RELATED ARTICLES



