बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में बीती रात कार मिस्त्री पर जानलेवा हमला कर पांच हमलावर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित मिस्त्री अपनी कार से जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपियों ने उसकी कार को रोककर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मिस्त्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
कार मिस्त्री पर जानलेवा हमला, पांच हमलावर फरार
0
20
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



