Tuesday, March 17, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर के गांव माचंड में शनिवार की रात ट्रैक्टर से बैट्री चोरी होने के मामला सामने आया हैं। मामले में पीड़ितों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि गांव माचंड निवासी पीड़ित सतेंद्र ने बताया कि उनके दोनों ट्रैक्टरों की बैटरी, पुष्पेंद्र के ट्रैक्टर की बैटरी और कुलदीप उर्फ सोनू के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हुई थी। चार लोगों पर शक होने पर जब उन्होंने उनसे पूछा तो उन लोगों ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर चारों ने बैटरी के चोरी करने की बात कबूली। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। फिलहाल जांच जारी हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments