बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में एक ट्रस्ट को 20 करोड़ रुपए का दान देने के नाम पर 20 लाख रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला चांदपुर निवासी नांनकचंद पुत्र सुखपाल ने बुलंदशहर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह बीएस भगत चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से एनजीओ का संचालन करते हैं जो गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की व्यवस्था करती है। जनवरी के महीने में उनके साथी रविंद्र सिंह के पास विजय मिश्रा का फोन आया और कहा कि हमारे पास कंपनी है जो एनजीओ का दान देता है। इसके बाद उसे देवराज, सत्यदेव उपाध्याय व हरविंदर सिंह व दो अन्य लोग डीएम रोड स्थित नोवा होटल में मिले। देवराज ने उन्हें झांसा दिया कि उनकी कंपनी 20 करोड़ का दान ट्रस्ट को देगी। पीड़ित को झांसे में लेकर 20 लाख की आरोपियों ने ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
20 करोड़ दान का लालच देकर 20 लाख हड़पने पर आधा दर्जन पर मुकदमा
RELATED ARTICLES