बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने गांव बरौली वासुदेवपुर में पुलिसकर्मी के बंद पड़े मकान को अपना निशाना बना लिया। इस दौरान घर के अंदर रखी नकदी व सोने के आभूषण चोर चोरी कर फरार हो गए। चोरी की इस वारदात के बाद से क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है।
आपको बता दें कि गांव बरौली वासुदेवपुर में पुलिसकर्मी विकास राघव का मकान है जो बंद पड़ा हुआ है। चोरों ने बुधवार की रात पुलिसकर्मी के मकान को अपना निशाना बनाया। चोर मकान में दाखिल हुए और 20 हजार रूपए की नकदी व सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित पुलिसकर्मी विकास राघव ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिसकर्मी के मकान से नकदी व सोने के आभूषण चोरी
RELATED ARTICLES



