बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक अप्रैल से राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद करने पर विचार कर रहा हैं। ऐसा होने पर वाहन चालकों को टोल भुगतान के लिए केवल फास्टैग या यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों का ही उपयोग करना होगा।
एनएचआई ने कहा कि नकद भुगतान की व्यवस्था बंद होने के बाद नेशनल हाईवे पर सभी भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों से ही स्वीकार किए जाएंगे। एनएचआई पूरे देश में टोल प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने के उद्देश्य से एक अप्रैल 2026 से नकद लेनदेन को पूरी तरह खत्म करने की योजना बना रहा हैं। एनएचआई ने कहा कि इस प्रस्तावित कदम का लक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह में अब तक मिली सफलताओं को मजबूत करना और टोल प्लाजा के कामकाज में दक्षता और पारदर्शिता लाना हैं। एनएचआई के मुताबिक, इस प्रस्तावित कदम से नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा के कामकाज को अधिक कुशल और भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ वर्षों में फास्टैग की 98 प्रतिशत से अधिक पैठ ने देश में टोल संग्रहण की प्रक्रियाओं में उल्लेखनीय बदलाव किया हैं। फिलहाल टोल लेनदेन का बड़ा हिस्सा वाहनों पर लगाए गए फास्टैग के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रुप से किया जा रहा हैं।
टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा
RELATED ARTICLES



