बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ओएलएक्स पर कार बेचना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। टेस्ट ड्राइव के नाम पर शातिर ठग स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आपकी बता दें कि कार मालिक ने ओएलएक्स पर अपनी स्विफ्ट कार बिक्री के लिए पोस्ट की थी। पोस्ट देखकर एक युवक ने फोन पर संपर्क किया और खुद को कार खरीदने का इच्छुक बताते हुए सौदे की बात तय की। इसके बाद खुर्जा में मिलने का समय और स्थान तय हुआ। तय स्थान पर पहुंचकर अज्ञात युवक ने टेस्ट ड्राइव करने की मांग की, जिस पर कार मालिक उसके साथ कार में बैठ गया। टेस्ट ड्राइव के बाद अज्ञात युवक ने फिर से टेस्ट ड्राइव करने की बात कहीं। इसके बाद अज्ञात युवक कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में अज्ञात युवक कार लेकर भागते हुए कैद हो गया, जिसका फुटेज अब सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टेस्ट ड्राइव के बहाने अज्ञात युवक द्वारा कार ले जाने का सीसीटीवी आया सामने
RELATED ARTICLES



