Wednesday, June 25, 2025
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरमंदिर में दर्शन करने आई महिला की चैन चोरी: मामले का सीसीटीवी...

मंदिर में दर्शन करने आई महिला की चैन चोरी: मामले का सीसीटीवी आया सामने


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सैदगढ़ी में माता के मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला की सोने की चेैन चोरी हो गई। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित नीरज देवी 24 जून 2025 को माता के मंदिर में दर्शन हेतु सैदगढ़ी गांव आई थी। मंदिर में दर्शन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोन ने उनकी करीब 2.5 तोला वजनी सोने की चैन चोरी कर ली। महिला ने चोर को काफी ढूंढा, लेकिन वह तब तक भाग चुका था। मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया हैं। बुलंदशहर जिले की पुलिस ने थाना प्रभारी अहमदगढ़ को जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देंशित किया हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments