बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक घेर से लकड़ी उठा रहे एक युवक को अचानक गिरगिट ने काट लिया। घटना के बाद आसपास लोगों में हड़कंप मच गया और परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां एहतियातन रेबीज से बचाव की एआरवी लगाई गई।
जानकारी के अनुसार, गांव जस्नावली निवासी 44 वर्षीय रविंद्र रविवार को अपने घेर में लकड़ी उठा रहा था। इसी दौरान छिपा हुआ गिरगिट अचानक उनके उल्टे हाथ की कन की उंगली पर चिपक गया और काट लिया। अचानक हुए इस हमले से रविंद्र घबरा गए और तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के साथ रेबीज से बचाव के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन एआरवी लगाई।
लकड़ी उठाते समय गिरगिट ने युवक के हाथ में काटा
RELATED ARTICLES



