Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरछतारी: मैन बाजार में लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख

छतारी: मैन बाजार में लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के मैन बाजार चौराहे पर शनिवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते सात दुकानें इसकी चपेट में आ गईं जिससे दुकानों में रखा कई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, जब तक आग पर नियंत्रण होता, तब तक सातों दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की दुकानों को भी खाली कराना पड़ा, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments