बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के मोहल्ला चैनपुरा महमदपुर रोड पर एक मकान की दीवार मंगलवार को अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से 12 वर्षीय शिवम की मौत हो गई, जबकि दादी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया तथा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
आपको बता दें कि मोहल्ला चैनपुरा महमदपुर रोड पर एक जर्जर मकान की दीवार अचानक गिर गई। मकान की दीवार गिरने से शेरू, कालू, केला देवी और शेरू का 12 वर्षीय बेटा शिवम मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दादी की हालत गंभीर है। वहीं, पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मौत से परिजनों व मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
मकान की दीवार गिरने से मासूम की मौत, बुजुर्ग दादी घायल
RELATED ARTICLES



