Tuesday, April 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरक्लीनिक संचालक की गोली मारकर हत्या, पहचान छिपाने को चेहरा कुचला

क्लीनिक संचालक की गोली मारकर हत्या, पहचान छिपाने को चेहरा कुचला


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात की मंडी चौकी क्षेत्र के गांव भईपुरा में एक क्लीनिक संचालक डॉक्टर शाहरुख की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया और शव को बंबे में फेंककर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, मृतक डॉक्टर शाहरुख नर्सल घाट का निवासी था और धमेड़ा अड्डे पर अपना क्लीनिक संचालित करता था। सोमवार को कोतवाली देहात क्षेत्र की मंडी चौकी के अंतर्गत भईपुरा गांव के पास बंबे में उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि डॉक्टर की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं, शव की हालत देखकर साफ है कि हमलावरों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह पत्थरों से कुचल दिया। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments