बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में एक साइकिल सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। 7 दिसंबर 2025 को शाम करीब 4 बजे ताल बिबियाना गांव की रविवार पैंठ के पास पतरामपुर निवासी जितिन अपनी साइकिल से ताल विवियाना से पतरामपुर लौट रहा था। तभी एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जितिन साइकिल से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जितिन के पिता हिम्मत सिंह ने अनूपशहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
साइकिल व कार की हुई भिड़ंत
0
28
Previous article
RELATED ARTICLES



