Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकेंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कांग्रेसी हिरासत में

केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कांग्रेसी हिरासत में


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों, खासकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), के दुरुपयोग का आरोप लगाया। जैसे ही कांग्रेसियों का जुलूस थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डीएवी फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सख्ती बरतें हुए सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के तौर पर कर रही है। उनका कहना था कि यह सब आम जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकने के लिए किया जा रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments