Saturday, April 11, 2026
HomeFeaturedRAMGHAT NEWS || रामघाट खबरकोर्ट परिसर में दंपति से की गाली-गलौच व मारपीट, एक आरोपी का...

कोर्ट परिसर में दंपति से की गाली-गलौच व मारपीट, एक आरोपी का चालान व दूसरा फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव जरगवां निवासी दंपति से कोर्ट परिसर में दो युवकों द्वारा गाली-गलौच व मारपीट करने का मामले सामने आया है जिसके बाद पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने एक आरोपी का चालान कर दिया तथा दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला।
आपको बता दें कि गांव जरगवां का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ शनिवार की सुबह करीब 11 बजे कोर्ट परिसर में बयान दर्ज करने के लिए जा रहा था। तभी दो युवकों ने कोर्ट परिसर में उन्हें रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक आरोपी का 151 में चालान कर दिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments