बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कलेक्ट्रेट परिसर में गौ सेवक द्वारा आत्मदाह करने का मामला सामने आया है। आत्मदाह करने का प्रयास करने पर कलेक्टर में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया और उनके पास से डीजल की बोतल छीन ली। इसके बाद गौ सेवक दीपक शर्मा को समझा-बूझाकर शांत कराया।
आपको बता दें कि गौ सेवक दीपक शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पर आरोप लगाते हुए बताया कि थाना सलेमपुर क्षेत्र में पकड़ी गई एक गाय को गौशाला या अपने सुपुर्द करने की मांग को लेकर उन्होंने सीडीओ से संपर्क किया था जिसके बाद सीडीओ ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए। इसके बाद गौ सेवक दीपक शर्मा कलेक्ट्रेट पहुंचे और आत्मदाह करने का प्रयास किया। वह मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ से डीजल की बोतल छीनी। इसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए। मामले की जांच की जा रही है।
गौ सेवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह करने का प्रयास
RELATED ARTICLES



