बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): दादरी के गांव चक्रसेनपुर को जाने वाले मार्ग पर एक क्रेन और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमे स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के गांव अख्तापुर निवासी निर्देश कुमार का 20 वर्षीय पुत्र आशीष 11 दिसंबर की सुबह स्कूटी से ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित एक कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था जैसे ही वह कोट पुल नहर से चक्रसेनपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचा, तभी उसकी स्कूटी की क्रेन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद आशीष को बचाया नहीं जा सका। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्रेन व स्कूटी की हुई भिड़ंत, स्कूटी सवार की मौत
RELATED ARTICLES



