बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार को गैंगस्टर में वांछित दस हजार रूपए के पुरस्कार घोषित अपराधी को अगवाल कट के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रफीक पुत्र ईदु निवासी गौमत थाना खैर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी रफीक थाना खुर्जा नगर पर पंजीकृत मुअसं- 269/25 धारा 2/3 गैंगस्टर में लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा 10,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर में वांछित 10,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
0
30
RELATED ARTICLES



