Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमेरठ रेंज में महिला से जुड़े अपराधियों को मिली कड़ी सजा

मेरठ रेंज में महिला से जुड़े अपराधियों को मिली कड़ी सजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मेरठ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक कला निधि नैथानी के अनुसार मेरठ रेंज के जनपद हापुड बुलंदशहर मेरठ व बागपत में 1जनवरी-2025 से लेकर 22 दिसम्बर-2025 तक महिला सम्बन्धी अपराधों मे इस अब तक 331 अभियोगो मे 445 आरोपियो को सजा न्यायालय ने दी है।59 आरोपियों को हुआ आजीवन कारावास,47 आरोपियो को हुई 20 वर्ष व 97 आरोपियों को 10 वर्ष से अधिक की सजा मिली है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “मिशन शक्ति 5.0 और ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत मेरठ परिक्षेत्र की जनपदीय पुलिस/ मॉनिटिरिंग सेल/ अभियोजन विभाग द्वारा दिनांक 01.01.2025 से दिनांक 22.12.2025 तक महिला अपराध सम्बन्धी प्रकरणों (दहेज हत्या, बलात्कार, छेड़छाड, पॉक्सो, अपहरण आदि) को चिन्हित कर माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए 331 प्रकरणों मे 445 अभियुक्तों को सजा दिलाई गयी है।
जिनमें जनपद बुलन्दशहर मे महिला संबंधी 125 अभियोगों मे 162 अभियुक्तों को सजा दिलाई गयी जिसमे 10 अभियोगों मे 17 अभियुक्तो को आजीवन कारावास, 11 अभियोगों मे 19 अभियुक्तो को 20 वर्ष कारावास एवं 45 अभियोगों मे 50 व्यक्तियो को 10 वर्ष से अधिक की सजा दिलवायी गयी है ।
हत्या/दहेज हत्या मे 40, पॉक्सो एवं बलात्कार मे 101, अपहरण छेड़छाड़ व अन्य मे 21 अभियुक्तो को सजा हुई है।
जनपद हापुड़ मे महिला संबंधी 80 अभियोगों मे 105 अभियुक्तों को सजा दिलाई गयी जिसमे 09 अभियोगों मे 15 अभियुक्तो को आजीवन कारावास, 14 अभियोगों मे 15 अभियुक्तो को 20 वर्ष कारावास एवं 09 अभियोगों मे 09 व्यक्तियो को 10 वर्ष से अधिक की सजा दिलवायी गयी है ।
हत्या/दहेज हत्या मे 14, पॉक्सो एवं बलात्कार मे 59, अपहरण छेड़छाड़ व अन्य मे 32 अभियुक्तो को सजा हुई है ।
वर्तमान मे शासन द्वारा महिला अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनायी जा रही है इसके साथ प्रत्येक महिला अपराध प्रकरण में त्वरित विवेचना एवं सशक्त पैरवी भी सुनिश्चित कराई जा रही है पीड़िताओं को न्याय दिलाना एवं अपराधियों को कठोर सजा दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है इसी क्रम मे अभियोजन, पुलिस एवं मॉनिटरिंग सेल के बीच निरन्तर समन्वय रखकर “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत सजा प्रतिशत को और अधिक बढ़ाने हेतु और अधिक प्रयास किये जा रहे हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments