Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरगैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार रूपए के इनामी बदमाश मुठभेड़ में...

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार रूपए के इनामी बदमाश मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर पुलिस की गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्यवाही में 25-25 हजार रूपये के दो ईनामी बदमाश घायलावस्था में अपने एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार हुए है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। बदमाश शातिर किस्म के टप्पेबाज अपराधी हैं जो थाना अनूपशहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 472/25 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में लगातार वांछित चल रहे थे। आरोपी हनी वर्मा व अनुज वर्मा की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा प्रत्येक पर ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे थे। बदमाशों द्वारा 23 मई 2025 को थाना अनूपशहर क्षेत्र में एक व्यक्ति से टप्पेबाजी कर 1,00,000/- रूपये हड़प लेने की घटना कारित की गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना अनूपशहर पर मुअसं 206/25 धारा 316(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
आपको बता दें कि थाना अनूपशहर पुलिस टीम बुधवार की देर रात अलीगढ़ चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी उसी समय बुलन्दशहर की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रूकने का इशारा किया गया, नही रुके बल्कि बाइक तेजी से भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो कर्णवास रोड के पास बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसपर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये जिनको उनके एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनी वर्मा पुत्र प्रेम वर्मा निवासी कमला विहार पीतलनगरी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद (घायल), अनुज वर्मा पुत्र शशि कुमार वर्मा निवासी कमला विहार पीतलनगरी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद (घायल) तथा अरविन्द निषाद पुत्र रामकृपाल निवासी गडई थाना गंगहा जनपद गोरखपुर, हाल पता पीतलबस्ती थाना कटघर जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अनूपशहर पर मुअसं 33/26 धारा 109 (1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधि० पंजीकृत करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments