Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरसीआरपीएफ जवान इस्लामुद्दीन मेवाती का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन

सीआरपीएफ जवान इस्लामुद्दीन मेवाती का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): दिल्ली में तैनात सीआरपीएफ की 55 बटालियन के 45 वर्षीय सब इंस्पेक्टर इस्लामुद्दीन मेवाती का रविवार देर रात हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया। सोमवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर बुलंदशहर जिले के पैतृक गांव चिड़ावक पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हजारों की संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और आस-पास के गांवों के लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
परिजनों के अनुसार, इस्लामुद्दीन मेवाती बीते 35 वर्षों से सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दिल्ली में 55 बटालियन में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही गांव में मातम छा गया। सीआरपीएफ के जवानों ने गांव पहुंचकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ उनके प्रति लोगों के सम्मान और प्रेम को दर्शाती रही।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments