बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव मैना मोजपुर में शमशान घाट में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। मृतक की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नेत्रपाल उर्फ पाली निवासी गांव देवराला थाना जेवर के रूप में पहचान हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
शमशान घाट में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान
RELATED ARTICLES




