Wednesday, April 8, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबररजवाहे में मिला युवक का शव

रजवाहे में मिला युवक का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बेनीपुर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब रजवाहे में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रजवाहे से बाहर निकलवाया।
आपको बता दें कि कोतवाली प्रभारी के अनुसार, सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने रजवाहे में शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्राथमिक जांच में शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शव किसी ऊपरी क्षेत्र से बहकर यहां पहुंचा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments