बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत अब जानलेवा साबित होती नजर आ रही है। ताजा मामला एक ऐसे वीडियो का है, जिसमें एक महिला रील बनाने के चक्कर में हाईवे पर खतरनाक स्टंट करती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला “पुलिस” लिखी बुलेट बाइक पर सवार है और बाइक का हैंडल छोड़कर खतरनाक स्टंट कर रही है। हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह का स्टंट न सिर्फ स्टंट करने वालों के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। वीडियो में महिला का बेखौफ अंदाज और सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी लोगों को हैरान कर रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए संबंधित यातायात प्रभारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
हाईवे पर जानलेवा स्टंट, पुलिस लिखी बुलेट पर सवार महिला का खतरनाक करतब, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES



