Saturday, April 11, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरपैसों के लेनदेन के चलते की थी दीपक की हत्या, एक गिरफ्तार

पैसों के लेनदेन के चलते की थी दीपक की हत्या, एक गिरफ्तार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर पुलिस ने दीपक की हत्या में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम उदय कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी पाली प्रतापपुर थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर है जिसके कब्जे से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी उदय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी उदय कुमार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके भाई दीपक कुमार व समय सिंह से रुपयों को लेकर विवाद था। इसके बाद उसने दोनों को चाकू मार दिए जिससे दीपक की मौत हो गई जबकि समय सिंह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी उदय कुमार को गिरफ्तार कर लिया जिससे पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments