बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को हापुड़ की ओर जाते समय एक खेत के चारों ओर लगी एलटी लाइन की चपेट में आने से एक हिरण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि खेत मालिक द्वारा अपनी फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ एलटी तार लगा रखे हैं। इसी दौरान एक हिरण खेत के पास पहुंचा और करंट की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से हिरण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने हिरण के शव का दफीना कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के चारों ओर इस तरह खुलेआम एलटी तार लगाना बेहद खतरनाक है। इससे न सिर्फ जंगली जानवरों की जान जा रही है, बल्कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खेत मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और खेतों के चारों ओर लगाए गए करंट वाले तारों को तत्काल हटवाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में किसी इंसान की जान भी जा सकती है।
करंट की चपेट में आकर हिरण की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका
RELATED ARTICLES



